Headlines

MI vs RCB: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 5000 रन और 200 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बने

स्पोर्ट्स डेस्क, The KN News, मुंबई | प्रकाशित: 08 अप्रैल 2025, 04:25 PM IST

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भले ही मुंबई को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया। हार्दिक पांड्या टी20 क्रिकेट में 5000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

200वां विकेट बना लियाम लिविंगस्टोन

मैच के दौरान हार्दिक ने पहले विराट कोहली और फिर लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। लिविंगस्टोन उनका टी20 करियर का 200वां शिकार बने। इस मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिए।

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

इससे पहले दुनिया के कुछ ही खिलाड़ियों ने यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है, जिनमें ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी, कीरोन पोलार्ड जैसे नाम शामिल हैं।

5000 रन और 200 विकेट क्लब में शामिल खिलाड़ी:

खिलाड़ी का नामरनविकेट
ड्वेन ब्रावो6970631
शाकिब अल हसन7438492
आंद्रे रसेल9018470
मोहम्मद नबी6135369
समित पटेल6673352
कीरोन पोलार्ड13537326
रवि बोपारा9486291
डेनियल क्रिस्टियन5848281
मोईन अली7140375
शेन वॉटसन8821343
मोहम्मद हफीज7946202
हार्दिक पांड्या5390200

मैच का हाल

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 221 रन बनाए। विराट कोहली (67 रन) और रजत पाटीदार (64 रन) की शानदार पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 209 रन ही बना सकी और 12 रनों से मैच हार गई

कोहली की बड़ी उपलब्धि

इस मुकाबले में विराट कोहली ने भी एक अहम रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *