गाजीपुर | The KN News
गाजीपुर जनपद के लुटावन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सकरा जैतपुर के प्रांगण में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्वर्गीय कैलाश यादव की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ जिला अध्यक्ष हवलदार यादव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर ने की। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व. कैलाश यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई।
जंगीपुर के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने अपने पिता स्व. कैलाश यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं आमजन का भावुक शब्दों में अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. कैलाश यादव का पूरा जीवन गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा और यही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी थी।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हजारों गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का सामाजिक सरोकार और भी अधिक सशक्त रूप में सामने आया।
सभा को संबोधित करते हुए गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने स्व. कैलाश यादव को एक सच्चा जमीनी नेता बताया। उन्होंने कहा कि कैलाश यादव गरीबों की लड़ाई को अपनी निजी लड़ाई समझकर लड़ते थे। सत्ता या पद उनके लिए साधन मात्र था, उद्देश्य हमेशा समाज के कमजोर तबकों को न्याय दिलाना रहा। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसी पवित्र आत्मा को श्रद्धा का सुमन अर्पित कर रहे हैं, जिनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में गाजीपुर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, सैयद शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री विजय यादव, पूर्व एमएलसी खुर्शीद अहमद, जगदीश कुशवाहा, त्रिवेणी राम, अभिषेक यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), अविनाश विद्यार्थी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), पूर्व जिला अध्यक्ष मऊ मुन्ना यादव, पूर्व प्रत्याशी जहुराबाद/रसड़ा महेन्द्र चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष गाजीपुर रामधारी यादव सहित अनेक प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, जलालाबाद-दुल्लहपुर के संस्थापक लालजी यादव, राजकुमार पाण्डे, डॉ. सुभाष राम, रविन्द्र प्रताप यादव, रामबचन यादव, आजाद राय (राष्ट्रीय महासचिव, मजदूर सभा), मुन्नीलाल राजभर, एम.एच. खां, भारत यादव, विजय बहादुर यादव, रामवृक्ष यादव, अहमद जमाल, सुनील जायसवाल (प्रदेश सचिव), सच्चिदानन्द देव, वाराणसी जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’, शिवशंकर यादव, नीतीश कुशवाहा, अजीत कुमार राव (राष्ट्रीय सचिव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ) सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में महिला सभा की अध्यक्ष सुनीता यादव, रुकमिना देवी, शिवराम चौहान, गोविन्द यादव, चन्द्रशेखर राजभर, कामेश्वर चौहान, मोहम्मद अनवर खान, शिव मुनि पासी, शिव बदन राजभर, बिज्या राजभर, बृजेश सिंह, यशवन्त कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया। उन्होंने स्व. कैलाश यादव के संघर्षमय जीवन, राजनीतिक योगदान और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को विस्तार से याद करते हुए कहा कि ऐसे नेता युगों में पैदा होते हैं।
श्रद्धांजलि सभा का समापन स्व. कैलाश यादव के आदर्शों पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।
The KN News

