Headlines

गाजीपुर में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग, घायल अवस्था में पकड़ा गया

गाजीपुर (The KN News)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा खुलासा हुआ। खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी डबल मर्डर केस में वांछित और 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी शाहिल उर्फ बिल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया और अब उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुखबिर की सूचना से मिला सुराग

पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि डबल मर्डर के आरोपी शाहिल को किसी ने बांधकर उचौरी में छोड़ दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खानपुर भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वाट टीम को भी सूचित किया गया।

आलाकत्ल दिखाने के बहाने पुलिस पर किया हमला

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (हथियार) को सैदपुर क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है। जब पुलिस आरोपी को आलाकत्ल की बरामदगी के लिए बताई गई जगह लेकर गई, तभी शाहिल ने अचानक उसी हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

कानूनी कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से हत्या के मामले में और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *