Headlines

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला, बुथ प्रभारी की सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर से मुलाकात कर बुथ प्रभारी जितेन्द्र यादव और उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह और उनके सहयोगियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने हाल ही में जातिसूचक गालियां दीं और बूथ प्रभारी जितेन्द्र यादव के तिलाराम स्थित आवास पर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से यादव परिवार में भय का माहौल है। समाजवादी पार्टी ने इसे जनपद की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह बताया और कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी कानून को हाथ में लेकर अराजकता फैला रहे हैं। पूरे जनपद में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और आम आदमी भयभीत है। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे है।

विधायक जै किशन साहू ने चेतावनी दी कि यदि बूथ प्रभारी जितेन्द्र यादव या उनके परिजनों को कुछ भी होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन की होगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, डॉ. नन्हकू यादव, अशोक कुमार यादव, सुधीर यादव, मुनिलाल राजभर, शौर्य सिंह, खेलेन्द्र यादव, आमिर अली, तौकीर खां, अवधेश यादव, अभिषेक कुशवाहा, दिनेश यादव, रामजान यादव, गरीब राम, राजेन्द्र यादव, विभा पाल, पिंकू यादव, पप्पू यादव सहित कई अन्य नेता शामिल थे।

सपा नेताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *