गाजीपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय कैलाश यादव की 10वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन 9 फरवरी (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से लुटावन महाविद्यालय, सकरा जैतपुरा, गाजीपुर में किया जाएगा। यह जानकारी सदर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने दी।
डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में स्वर्गीय कैलाश यादव के जनसेवा, सामाजिक योगदान और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।
उन्होंने जनपदवासियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्यतिथि समारोह को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

