Headlines

विधायक वीरेंद्र यादव के भगीरथ प्रयास से बाबा गरीब दास शिव मंदिर का 93 लाख की लागत से होगा सुंदरीकरण

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव के प्रयासों से सदर विकास खंड गाजीपुर के ग्राम नूरपुर स्थित बाबा गरीब दास शिव मंदिर के सुंदरीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के विकास के लिए 93 लाख 16 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने मंदिर के सौंदर्यीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर सभापति के माध्यम से संबंधित विभागीय मंत्री ने जानकारी दी कि शासनादेश संख्या 57/17/2026 41-1-001-सीएन–2008142-2025 दिनांक 14 जनवरी 2026 के तहत मंदिर के सुंदरीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

परियोजना के अंतर्गत कुल स्वीकृत राशि में से प्रथम किस्त के रूप में 69 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। शासन द्वारा इस कार्य के निष्पादन के लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक की व्यवस्था, सोलर पैनल स्थापना, स्ट्रीट लाइट लगाना, आरसीसी बेंच, डस्टबिन, साइनेज, पेविंग कार्य, समरसेबल पंप एवं बोरिंग, साथ ही हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग का कार्य कराया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर का विकास होने से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *