Headlines

गाजीपुर में तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन श्रद्धालु घायल

गाजीपुर। प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं की तीन गाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिससे करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से अधिकतर श्रद्धालु नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

पहली दुर्घटना गहमर थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार मनोज सिंह (पटना), मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर निवासी सुनील राय, पिंटू कुमार, दानापुर निवासी कृष्ण मोहन और विकास कुमार समेत अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर कुसमिखला के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

दूसरी दुर्घटना रात करीब दस बजे नौन्हरा थाना क्षेत्र के तालीम चट्टी पर हुई, जब नेपाल राष्ट्र से आ रही एक गाड़ी ओवरटेक करने के प्रयास में सामने खड़े कट्टे से टकरा गई। इस टक्कर में नेपाल के पांच श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

तीसरी दुर्घटना गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सैदपुर थाना क्षेत्र के जोहरगंज कट के पास हुई, जहां स्कॉर्पियो में सवार दो श्रद्धालुओं को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों श्रद्धालु घायल हो गए।

तीनों घटनाओं के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *