Headlines

विदाई करा कर लौट रहे बाइक सवार भाइयों की पिकअप से टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत, बहन गंभीर

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बन्तरा हाईवे कट के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। इस भयानक दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

विदाई के बाद घर लौट रहे थे भाई

रामपुर बन्तरा निवासी रजनीश (24) का वरक्षा 5 फरवरी को था, जिसके लिए वह अपनी बहन साधना (28) की विदाई कराने अपने चचेरे भाई तेज बहादुर (30) के साथ ससुराल गया था। साधना अपने दो साल के बच्चे को लेकर भाइयों के साथ बाइक से घर लौट रही थी।

अनियंत्रित पिकअप ने कुचला

जब वे वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बन्तरा हाईवे कट के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक खाली पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक सवारों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई गाड़ी के नीचे दब गए, जबकि साधना और उसका बच्चा दूर जाकर गिर गए।

घटनास्थल पर मचा हड़कंप

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर आए और किसी तरह पलटी हुई पिकअप के नीचे से दोनों भाइयों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को तत्काल मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया, जबकि साधना का इलाज जारी है।

परिवार में मचा कोहराम

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।वरक्षा की तैयारियों में जुटे रजनीश के घर पर गम का माहौल हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

One thought on “विदाई करा कर लौट रहे बाइक सवार भाइयों की पिकअप से टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत, बहन गंभीर

Leave a Reply to Ananjay Chaudhary Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *