Headlines

हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है… सपा सांसद रामजीलाल सुमन का बयान गरमाया सियासी माहौल

आगरा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन का बयान सोमवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित आंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सामने आया। सुमन ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर तुम कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर है, तो हमें भी कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है। गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, वरना भारी पड़ेगा।”

अखिलेश के सामने दो-दो हाथ की चेतावनी

रामजीलाल सुमन ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि 19 अप्रैल को अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “मैदान तैयार है, हो जाएं दो-दो हाथ। मोहल्लों में जाकर प्रचार कर देना, यह खतरनाक हो सकता है।”

“करणी सेना चीन से लड़ने जाए”

सुमन ने करणी सेना पर भी तीखा तंज कसा और कहा, “हमने तीन सेनाएं सुनी थीं, अब चौथी सेना पैदा हो गई है। चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है, करणी सेना के रणबांकुरों को वहां जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि अगर ये चीन से नहीं लड़ सकते, तो फिर इनसे नकली कोई नहीं।

“हमारी लड़ाई बाबर की औलाद कहने वालों से है”

सपा सांसद ने कहा, “हमारी लड़ाई उनसे है जो मुसलमानों को बाबर की औलाद कहते हैं। मुसलमानों ने इस देश की मिट्टी से उतना ही प्यार किया है जितना हिंदुओं ने। उनका आदर्श बाबर नहीं, बल्कि सूफी संत और पैगंबर मोहम्मद साहब हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा, “अगर जेल जाना पड़े तो जाओगे?” कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हामी भरी।

“संविधान बचाने का संकल्प”

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद ने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता ही संविधान और आरक्षण को बचा सकती है। उन्होंने भाजपा पर हिंसा का समर्थन करने का आरोप लगाया।

“संविधान हमें जीने का अधिकार देता है”

सपा प्रदेश सचिव नितिन कोहली के आवास पर भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान हमें समानता और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। कार्यक्रम में राजीव पोद्दार, राहुल शाक्य, कपिल गोयल, प्रियंका सिंह चौहान जैसे कई नेताओं ने अपने विचार रखे।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *