Headlines

नरवर हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव, बोले – सरकारी राहत न मिलने पर अत्यंत खेद

गाजीपुर। नरवर गांव में हाल ही में हुए दर्दनाक विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद धर्मेन्द्र यादव पीड़ितों से मिलने पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से भेंट कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

सांसद धर्मेन्द्र यादव ने इस भीषण हादसे को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि अब तक पीड़ित परिवारों को कोई भी सरकारी सहायता या राहत न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को आम नागरिकों के जीवन और संपत्ति की कोई फिक्र नहीं है। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से मृतकों के परिवारों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए और घायलों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सपा नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से न्याय और मुआवजा नहीं मिलेगा, समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, सांसद अफजाल अंसारी, विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक डॉ. विरेंद्र यादव, विधायक जय किशन साहू, विधायक मन्नू अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

घटनास्थल पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, राजकुमार पांडे, रामनारायण यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सपा नेताओं ने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा, सरकारी नौकरी और घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था तत्काल की जाए।

हादसे की वजह से क्षेत्र में मातम पसरा है और लोग प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर आक्रोशित हैं।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *