Headlines

गाज़ीपुर न्यूज़: एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मृतकों के आश्रितों को सौंपे 5-5 लाख के चेक

गाज़ीपुर, मरदह। नरवर गांव में हाल ही में घटी दुखद दुर्घटना के बाद भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बुधवार को गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की किसान दुर्घटना बीमा राशि के चेक सौंपे और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

एमएलसी ने मृतक छोटेलाल यादव की पत्नी रंजू देवी को ₹5 लाख का चेक सौंपा और उनके बच्चों श्रेया, साक्षी, आर्यशी और आर्यन की शिक्षा में सहायता देने का वादा किया। साथ ही रंजू देवी को आवास उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।

मृतक अमन यादव के पिता हीरालाल यादव को भी ₹5 लाख का चेक सौंपकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसी तरह, मृतक गोरख यादव के पिता कुन्नू यादव को भी आर्थिक सहायता दी गई।

इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले सिपाही रविंद्र यादव उर्फ कल्लू की पत्नी रीमा यादव से मिलकर एमएलसी ने ढांढस बंधाया और उनकी पुत्री पारो को स्नेह दिया।

घटना स्थल पर पूजा के आयोजक सुरेंद्र पंथी से पूरी घटना की जानकारी ली गई। साथ ही, इस हादसे में घायल हुए संतोष यादव, पवन यादव, अभोरिक यादव और जितेंद्र यादव का हाल-चाल लिया गया।

गौरतलब है कि 21 मई को नरवर गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार पाठक, डॉ. प्रदीप पाठक, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, डॉ. संतोष यादव, सुभाष राम, अजीत सिंह और प्रवीण पटवा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरों के लिए जुड़े रहें – द केएन न्यूज़

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *