Headlines

वरिष्ठ सपा नेता विरेन्द्र सिंह यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर

गाजीपुर, 3 जून 2025 — समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व करंडा ब्लॉक के आनापुर (सरया) गांव निवासी विरेन्द्र सिंह यादव का आज अपराह्न निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी पार्टी ने अपने एक समर्पित, संघर्षशील और विचारधारा के प्रति निष्ठावान सिपाही को खो दिया है।

स्वर्गीय विरेन्द्र सिंह यादव लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उन्होंने पूर्व एमएलसी स्व. रामकरण दादा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. कैलाश यादव के सानिध्य में पार्टी की जड़ों को मजबूत किया और समाज के हर वर्ग तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों का तांता उनके आवास पर लग गया। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

गाजीपुर विधायक जय किशन साहू स्वयं उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “स्वर्गीय विरेन्द्र सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने अंतिम समय तक निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी से जुड़े रहकर काम किया। उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।”

जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि दीपू और जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव के प्रतिनिधि रामभरत ने भी पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। इसके अतिरिक्त पूर्व एमएलसी विजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष तहसीम अहमद, समाजवादी संगठन के अध्यक्ष डॉ. समीर सिंह, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष शिशु यादव, कमलेश यादव सहित अनेकों नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि “विरेंद्र सिंह यादव का जाना समाजवादी आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ के टूटने जैसा है। उनकी सादगी, मिलनसारिता और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा।”

उनका अंतिम संस्कार चौचकपुर घाट पर संपन्न हुआ, जहां उनके पुत्र संदीप कुमार यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।

— संवाददाता, गाजीपुर

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *