Headlines

रेवतिपुर थाने के दरोगा लालन यादव ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई”

रेवतिपुर (गाज़ीपुर):

रेवतिपुर थाना क्षेत्र में तैनात लालन यादव को एंटी करप्शन विभाग ने सोमवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नंदलाल यादव पुत्र चेथारू यादव की शिकायत पर की गई, जिन्होंने विभाग को पहले ही इसकी पूरी जानकारी दे दी थी।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता नंदलाल यादव का अपने पटिदार राम बचन यादव से ज़मीन को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें मारपीट की भी नौबत आई। इस मामले में कार्रवाई तो हुई, लेकिन संबंधित रिपोर्ट (आख्या) देने के नाम पर लालन यादव ने नंदलाल से ₹10,000 की मांग की।

नंदलाल यादव ने 5 अप्रैल को एंटी करप्शन विभाग को इसकी सूचना दी और योजना के तहत कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने सोमवार को लालन यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद लालन यादव ने विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने संयमित ढंग से स्थिति को संभालते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

फिलहाल लालन यादव पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की गहन जांच चल रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *