अलीगढ़, यूपी।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आई सास और होने वाले दामाद की अनोखी प्रेम कहानी अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। इस मामले में युवक के पिता ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि जब महिला (यानी होने वाली सास) उनके घर आई थी, तभी उसने बेटे को ताबीज बांधा था, जिसके बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उन्होंने इसे वशीकरण का असर बताया है।
🔴 क्या है मामला?
पीड़ित परिवार के अनुसार, रक्षाबंधन के बाद लड़की के पिता ने अपनी बेटी के लिए रिश्ते की बात चलाई थी। यह रिश्ता युवक से तय हुआ और लड़की के मां-बाप स्वयं लड़का देखने उसके गांव भी गए। उसी दौरान लड़के का मोबाइल नंबर उसकी होने वाली सास के पास पहुंचा और फिर फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
इसके बाद, मार्च में महिला अपने होने वाले दामाद से मिलने उसके गांव गई और पांच दिन तक वहीं रुकी। युवक के पिता के अनुसार, उसी दौरान महिला ने दो ताबीज उसके बेटे को बांध दिए – एक गर्दन में और एक कमर में। तभी से बेटे का बर्ताव अजीब हो गया।
🔥 घर से फरार, साथ ले गई जेवर और नकदी!
पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बेटा घर से जेवर और नकदी लेकर गया है। अब उन्होंने फैसला किया है कि ऐसे बेटे को न तो घर में रखेंगे और न ही संपत्ति में हिस्सा देंगे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि महिला और उनके बेटे को जल्द से जल्द सामने लाया जाए और जेवर व नकदी वापस कराई जाए।
🕵️♀️ बहनोई के जरिए संपर्क और पुलिस की पूछताछ
मामले की शुरुआत में युवक और महिला की लोकेशन उत्तराखंड में मिलने के बाद पुलिस का शक लड़के के बहनोई पर भी गहराया है। मडराक पुलिस ने युवक के बहनोई समेत परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीओ इगलास महेश कुमार के अनुसार, तलाश और पूछताछ का कार्य जारी है।
📞 “19 साल पत्नी को सताया, अब भूल जाओ” – दामाद की धमकी
महिला के पति ने बताया कि उन्होंने जब अपने होने वाले दामाद को फोन किया, तो उसने उल्टा उन्हें ही धमकाया और कहा, “तुमने अपनी पत्नी को 19 साल तक सताया है, अब भूल जाओ। वरना घर वीरान कर दूंगा।” इस बयान के बाद मामला और भी सनसनीखेज बन गया है।
💔 अब कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते पति
महिला के पति का कहना है कि अब वह अपनी पत्नी से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते। उन्होंने कहा, “अगर वह सामने आ गई तो जान ले लूंगा। हमारे लिए वह अब मर चुकी है।” उन्होंने पुलिस से साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर और साढ़े तीन लाख नकदी वापस दिलाने की अपील की है।
📱 मोबाइल से हुआ प्यार का सिलसिला
जानकारी के मुताबिक, युवक ने सास से खुद नया मोबाइल मांगा था, जो महिला ने उसे दिलवा दिया। इसके बाद बातचीत दिन भर चलने लगी। महिला के पति और बेटी दोनों ने स्वीकारा कि महिला दिन भर युवक से बात करती थी, और अपनी ही बेटी को नजरअंदाज करती रही।
The KN News की विशेष रिपोर्ट में सामने आया कि यह मामला सिर्फ एक बेमेल प्रेम कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक, पारिवारिक और कानूनी जटिलताओं से भी जुड़ा हुआ है। अब देखना यह है कि पुलिस इस अनोखी लव स्टोरी का अंत कहां और कैसे करती है।
📌The KN News पर जुड़े रहिए, ऐसी ही देश-प्रदेश की सबसे बड़ी और दिलचस्प खबरों के लिए।

