Headlines

जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने विधानसभा में उठाई क्षेत्र की समस्याएं, कहा – “जब तक वर्तमान सही नहीं होगा, भविष्य कैसे संवरेगा”

गाजीपुर, 14 अगस्त। जंगीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विजन-2047 की बातें करने से पहले 2027 के लक्ष्यों पर ठोस कार्य होना चाहिए।

विधायक डॉ. यादव ने कहा कि गांवों में बिजली व्यवस्था बेहद दयनीय है। “अधिकतर गांवों में बिजली नहीं आ रही, और जब आती है तो लोड के चलते ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। जले हुए ट्रांसफार्मर महीनों तक बदले नहीं जाते। आज तक जनपद में एक भी नया पावर हाउस का निर्माण नहीं हुआ है।”

शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय बंद हो रहे हैं, जबकि मदिरालय खुल रहे हैं। “महाविद्यालयों में केवल सेमेस्टर वाइज परीक्षा हो रही है, पढ़ाई बिल्कुल नहीं हो रही। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।”

पंचायत विभाग में जातिसूचक आदेश का मुद्दा उठाते हुए विधायक ने कहा कि अधिकारियों द्वारा यादव और मुस्लिम कर्मचारियों के ही स्थानांतरण के निर्देश दिए गए, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सपा शासनकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए डॉ. यादव ने कहा—“अखिलेश यादव सरकार में बेसिक से लेकर स्नातकोत्तर तक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया गया। छात्रों को लैपटॉप दिए गए, 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई। लेकिन आज भाजपा सरकार में डीजल की कमी के चलते एम्बुलेंस खड़ी हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *