गाजीपुर में प्रशासनिक सख्ती: सात लेखपाल निलंबित, पांच संविदा कर्मचारियों पर FIR, सीडीओ के स्टेनो का तबादला
THE KN News | 09 अप्रैल 2025 | गाजीपुर गाजीपुर जिले में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आय प्रमाणपत्र जारी करने में सामने आई अनियमितताओं के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में जिले के विभिन्न तहसीलों के सात लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।…
