गाजीपुर, 22 अप्रैल।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गाजीपुर स्थित लुटावन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और धरती को बचाने के लिए सभी ने मिलकर संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव जी के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि “धरती हमारी जननी है, इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। आज का दिन हमें यह याद दिलाने का अवसर देता है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा पर्यावरण छोड़ें।”
इस अवसर पर हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रियंका मैम, प्रिंसिपल डॉ. साकेत सर, असिस्टेंट प्रोफेसर देवांश सर, शिवम सर, बलवंत सर, ऋषभ सर, प्रियतोष सर, प्रियंका मैम, निधि मैम, अभिषेक सर और आशुतोष सर सहित लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरियन, मेडिकल इंचार्ज और फार्मासिस्ट भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। सभी ने “धरती को हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त रखने” का संकल्प लिया।
लुटावन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जहाँ डी. फार्मा और बी. फार्मा पाठ्यक्रमों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में प्रवेश के लिए 8187913051 या 9336180041 पर संपर्क कर सकते हैं।
– संवाददाता, The KN News
theknnews.in | @theknnews_

