Headlines

सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिली महिला, गले पर चोट के निशान, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

गाजीपुर: जिले के करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर-गोसंदेपुर मार्ग पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में घायल पाई गई। महिला की पहचान 32 वर्षीय सुमित्रा बिंद, निवासी मनुआपुर गांव के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने जब महिला को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देखा, तो तुरंत पीआरबी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे किसी प्रकार की हिंसा की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों से संपर्क करने का प्रयास

करंडा थाना प्रभारी दिनेश पटेल के अनुसार, पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा है या किसी अपराध से जुड़ा मामला।

घटना स्थल मैनपुर से गोसंदेपुर जाने वाली सड़क पर स्थित है, जहां आमतौर पर यातायात कम रहता है। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला वहां कैसे पहुंची और उसके साथ क्या घटना घटी।

अधिक जानकारी के लिए बने रहें ‘The KN News’ के साथ।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *