Headlines

सीलमपुर मर्डर केस में खुलासा: बदले की आग में हुई कुणाल की हत्या, ‘लेडी डॉन’ जिक्रा से पूछताछ जारी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल 2025:
सीलमपुर में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस की जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। ‘लेडी डॉन’ के नाम से चर्चित जिक्रा से की जा रही लगातार पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिक्रा ने कबूल किया है कि कुणाल की हत्या कोई आपसी झगड़े का मामला नहीं था, बल्कि ये पूरी तरह से “बदले की कार्रवाई” थी।

क्या था मामला?

पुलिस की पूछताछ में जिक्रा ने बताया कि नवंबर 2024 में उसके मौसी के बेटे साहिल पर जानलेवा हमला हुआ था। उस हमले में लाला और शंभु नाम के युवक शामिल थे, जो कुणाल के करीबी दोस्त बताए जाते हैं। जिक्रा के अनुसार, हमले की साजिश कुणाल ने ही रची थी, लेकिन उस समय वह नाबालिग था, इसलिए एफआईआर में उसका नाम दर्ज नहीं हो सका।

हत्या एक ‘बदला’

उस हमले को साहिल और जिक्रा आज भी नहीं भूले हैं। उनका मानना है कि कुणाल ही असली मास्टरमाइंड था। इसी विश्वास और प्रतिशोध की भावना ने कुणाल की हत्या की नींव रखी। पुलिस को संदेह है कि साहिल और उसके साथी दिलशाद ने मिलकर कुणाल की हत्या को अंजाम दिया।

आरोपी फरार, तलाश जारी

इस समय साहिल और दिलशाद फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। वहीं जिक्रा को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है, जिससे पुलिस को इस केस से जुड़े और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

सीलमपुर में बढ़ा तनाव

हत्या के इस मामले से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इस मर्डर केस से जुड़ी हर नई जानकारी पर पुलिस की पैनी नजर है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *