Headlines

गोंडा वायरल वीडियो मामला: महिला ने बताई सच्चाई, कहा – बदनाम करने की साजिश

गोंडा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। अब उस वीडियो में दिख रही महिला खुद सामने आई है और पूरी सच्चाई बताई है।

महिला ने बताया कि घटना 12 अप्रैल की है। वह लखनऊ से लौट रही थीं और गोंडा रेलवे स्टेशन पर उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने जिलाध्यक्ष को फोन कर मदद मांगी। जिलाध्यक्ष उन्हें स्टेशन से लेकर भाजपा कार्यालय ले गए।

महिला के अनुसार, वह ऊपर जा रही थीं तभी उनका पैर फिसल गया और चक्कर आ गया। पीछे खड़े जिलाध्यक्ष ने उन्हें सहारा दिया। उसी समय वीडियो बनाया गया और इसे गलत तरीके से वायरल कर दिया गया।

महिला ने कहा कि अमर किशोर कश्यप उनके पारिवारिक संबंध में आते हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने चेतावनी दी है कि यदि झूठी अफवाहें फैलाना बंद नहीं हुआ तो वह मानहानि का मुकदमा करेंगी और महिला आयोग भी जाएंगी।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *