Headlines

समाजवादी पार्टी की जंगीपुर मासिक बैठक में गरजा विश्वास: विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने दिया मिशन 2027 का मंत्र

📰 The KN News रिपोर्ट | गाजीपुर ब्यूरो

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव और जिला उपाध्यक्ष व जंगीपुर प्रभारी मुनिलाल राजभर मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक रणनीतियों के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर महीने की 10 तारीख को ब्लॉक स्तर पर और 15 तारीख को सेक्टर स्तर पर बैठक सुनिश्चित की गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “अब समय आ गया है कि हम अपने बूथ को मजबूत करें, बूथ जितेंगे तो विधानसभा जीतना तय है।”

डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “असली नेता वही होता है जो अपने बूथ से जीतकर दिखा दे, और वही बड़ा नेता माना जाता है।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि साथियों को सम्मानित करना और पार्टी के भीतर समर्पण को पहचानना संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जब सत्ता में नहीं थे तो किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते थे, अब जब सत्ता में हैं तो उनकी समस्याएं भूल गए हैं। फसल की सही कीमत न मिलने से किसान आज भी परेशान हैं।”

डॉ. यादव ने मिशन 2027 की रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि “हमें कार्यकर्ताओं पर भरोसा और विश्वास है कि 2027 में गाजीपुर की सातों सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। माननीय अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का सपना तभी पूरा होगा जब हम दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को जोड़कर आगे बढ़ेंगे।”

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मुनिलाल राजभर ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जो आज सत्ता में हैं, उनका काम केवल समाज को बांटना है। लेकिन आज PDA यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। जिससे बीजेपी के नेताओं को पेट में दर्द हो रहा है।”

राजभर ने कहा कि “2027 में डॉ. वीरेंद्र यादव को मंत्री और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम PDA की ताकत करेगी। यह गठबंधन सामाजिक न्याय और समानता की नींव पर टिका है।”

बैठक में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल, जोनल प्रभारी अशोक राम, संतोष चौबे, यशवंत कुरावास, राजेन्द्र यादव, बृजेश सिंह, मुन्ना खबरा, शिव जन्म राजभर, नथुनी विश्वकर्मा, अशोक कुमार, विजय परसन यादव, दारा यादव, गुड्डू यादव, सुरेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विशेष बिंदु:
🔹 हर महीने नियमित ब्लॉक व सेक्टर बैठक की योजना
🔹 बूथ स्तर पर मजबूती लाकर मिशन 2027 की तैयारी
🔹 किसानों, दलितों, पिछड़ों को जोड़ने की रणनीति
🔹 BJP की बांटो-राज करो नीति पर सीधा हमला
🔹 PDA की एकजुटता को बताया जीत की कुंजी

📍 रिपोर्ट: The KN News| गाजीपुर डेस्क
📅 तारीख: 5 जुलाई 2025

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *