Headlines

कंगना रनौत का जया बच्चन पर तीखा हमला, की तीखी टिप्पणी

नई दिल्ली।
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्यसभा सांसद जया बच्चन को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना ने कहा कि “लोग इनके (जया बच्चन) नखरे और बदतमीजी सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वे अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं।”

कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की लाल टोपी जया बच्चन पर ऐसे लगती है जैसे मुर्गे की कलगी हो, और वे खुद लाल टोपी पहनकर किसी लड़ाकू मुर्गे की तरह दिखाई देती हैं। कंगना ने इसे “कितना अपमानजनक और शर्मनाक” बताया।

कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे जया बच्चन के प्रति व्यक्तिगत हमला मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीति में बयानबाजी का हिस्सा बता रहे हैं।

जया बच्चन, जो समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं, अक्सर संसद में अपने बेबाक और तीखे बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। वहीं, कंगना रनौत भी राजनीति में आने के बाद से अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं।

राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा है कि कंगना के इस बयान पर समाजवादी पार्टी और जया बच्चन की ओर से कैसी प्रतिक्रिया दी जाएगी। फिलहाल, जया बच्चन की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *