Headlines

करंडा में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, युवती पर मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर।
करंडा थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की देर शाम मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के मेजर चौधरी (25) पुत्र मन्नू चौधरी ने सोमवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता मन्नू चौधरी ने बताया कि एक युवती उनके बेटे पर शादी का दबाव बना रही थी और पुलिस में फर्जी शिकायतें कर उसे परेशान कर रही थी। इसी मानसिक तनाव में आकर उसके बेटे ने यह कदम उठा लिया।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना से गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *