Headlines

बिहार: प्रशांत किशोर बोले – नहीं लड़ूंगा चुनाव, जनसुराज जीती तो 100 भ्रष्ट नेताओं और अफसरों पर होगा एक्शन

पटना। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि यह फैसला पार्टी ने उसके व्यापक हित में लिया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जनसुराज पार्टी बिहार में जीतती है तो सरकार बनने के एक महीने के भीतर एक कानून बनाया जाएगा। इस कानून के तहत 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उनकी अवैध संपत्ति जब्त कर राज्य के विकास में इस्तेमाल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिहार को भू-माफिया, बालू माफिया और तमाम तरह के माफियाओं से मुक्त कराना उनका लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि फर्जी शराबबंदी नीति को खत्म किया जाएगा।

चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज या तो भारी बहुमत से जीतेगी या पूरी तरह हार जाएगी। उन्होंने दावा किया कि हमें या तो 10 से कम सीटें मिलेंगी या 150 से ज्यादा।

एनडीए पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन में अफरातफरी की स्थिति है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दोबारा सत्ता में नहीं लौटेंगे। उन्होंने दावा किया कि एनडीए की विदाई तय है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जनता जनसुराज पर भरोसा करती है तो बिहार को देश के 10 सबसे विकसित राज्यों में शामिल किया जाएगा।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *