Headlines

PoK पर बड़ा बयान: राजनाथ सिंह बोले, पाकिस्तान हमें PoK नहीं लौटाएगा, लोग खुद विलय की मांग करेंगे

नई दिल्ली | केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान हमें PoK लौटाएगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि PoK के लोग खुद ही भारत में विलय की मांग करेंगे।

भारत की बढ़ती ताकत से बदलेगा परिदृश्य

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा को देखकर PoK के लोगों को यह एहसास हो रहा है कि उनका असली विकास भारत का हिस्सा बनने में ही है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को इसे स्वीकार करना ही पड़ेगा।

भारत सरकार का स्पष्ट रुख

भारत सरकार लगातार PoK को भारत का अभिन्न हिस्सा बताती रही है। केंद्र सरकार पहले भी PoK को वापस लेने की रणनीति पर इशारों में संकेत दे चुकी है। अब रक्षा मंत्री का यह बयान भारत की मजबूत कूटनीति और सैन्य शक्ति को दर्शाता है।

PoK के लोगों में असंतोष

रिपोर्ट्स के अनुसार, PoK में लोग पाकिस्तान सरकार से नाराज हैं। वहां की जनता भ्रष्टाचार, गरीबी और दमनकारी नीतियों के कारण पाकिस्तान सरकार से नाराज है और भारत में शामिल होने को लेकर आवाज उठ रही है।

क्या PoK भारत का हिस्सा बनेगा?

रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

क्या वाकई PoK के लोग भारत में शामिल होने की मांग करेंगे?

क्या पाकिस्तान इस पर अपनी पकड़ छोड़ने को मजबूर होगा? यह देखने वाली बात होगी।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *