Headlines

जौनपुर: थाना प्रभारी विनोद मिश्रा की बर्बरता का वीडियो वायरल, युवक को खंभे से बांधकर पट्टे से पीटा

जौनपुर, उत्तर प्रदेश – जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्हें एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पट्टे से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनता में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित युवक का आरोप है कि उसने थाना प्रभारी को एक निजी काम करवाने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन काम न होने पर जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो थाना प्रभारी ने गुस्से में आकर उसे थाने बुलवाया और फिर जानवरों की तरह पीटा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है जब विनोद मिश्रा पर धन उगाही या सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा हो। इससे पहले जब वे बदलापुर में तैनात थे, तब भी उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक को कई शिकायते प्राप्त हुई थीं। मुंगरा बादशाहपुर में भी अब तक कई लोग उन पर पैसे लेने और काम न करने का आरोप लगा चुके हैं।

फिलहाल, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की निंदा कर रहे हैं। आम जनता में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ऐसे अधिकारी के खिलाफ अब तक कोई कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस अधीक्षक इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

जनता की मांग:
– तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए।
– मामले की निष्पक्ष जांच हो।
– पीड़ित युवक को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वर्दी पहनने वाले सभी अफसर वाकई में जनता के रक्षक हैं, या फिर कुछ लोग वर्दी का इस्तेमाल केवल अपनी ताकत और धन कमाने के साधन के रूप में कर रहे हैं।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *