बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश):
आईपी (पी0जी0) कॉलेज, कैंपस-2, बुलन्दशहर में दिनांक 02 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक 36 घंटे का “सर्टिफिकेट कोर्स” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन AINWIK INFOTECH कंपनी, ग्रेटर नोएडा द्वारा किया गया, जिसके डायरेक्टर श्री शुभम त्रिपाठी जी ने छात्रों को Mobile Application Development Using Kotlin और Digital Marketing के क्षेत्र में उन्नत ज्ञान प्रदान किया।
यह कार्यशाला कॉलेज के बीसीए एवं बीबीए विभाग के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाना और उन्हें कोट्लिन टेक्नोलॉजी एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से करियर के नए अवसरों से जोड़ना था।
शुभम त्रिपाठी सर ने न सिर्फ तकनीकी सत्रों का नेतृत्व किया, बल्कि छात्रों के हर सवाल का उत्तर देकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कार्यशाला के अंतिम दिन एक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बीसीए विभाग से तन्वी गोयल (प्रथम), पंखुड़ी (द्वितीय), हर्षित उपाध्याय (तृतीय), और बीबीए विभाग से अमनदीप (प्रथम), कामिका यादव (द्वितीय), निशी गर्ग (तृतीय) ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. टी.सी. मिश्रा ने सभी विजेता और प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने शुभम त्रिपाठी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के टेक्निकल वर्कशॉप्स छात्रों के करियर में मील का पत्थर साबित होते हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के विभाग प्रमुख श्री संजय कुमार, अनुज कुमार गर्ग, डॉ. मोहित कुमार, श्री रोहित कुमार शर्मा, डॉ. मुस्कान गोयल, अब्बास राजा, श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव, सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

