Headlines

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गाज़ीपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा गाज़ीपुर में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर लंका स्थित अम्बेडकर पार्क तक निकाला गया।

मार्च में बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए। उन्होंने हाथों में जलती मोमबत्तियाँ लेकर देश के शहीदों को नमन किया और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा, “यह घटना मानवता के लिए कलंक है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है और अब इसका समूल नाश होकर रहेगा।”

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश अकेला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आतंक और आतंकवादियों से मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।

कैंडल मार्च में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुशवाहा विष्णु प्रकाश अकेला के नेतृत्व में कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सौरभ जायसवाल, ललित नारायण, विनोद जायसवाल, शशिकांत शर्मा, साधना राय, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह, किरण सिंह, रंजीत कुमार, शंभु राय, नायब नंदू कुशवाहा, सुनील गुप्ता, शुभम विश्वकर्मा, हिमांशु यादव, मोहित सिंह, नीतीश दूबे, विवेकानंद राय, विशाल चौरसिया, शिवम राय, अनुराग शर्मा, गुलशन गुप्ता सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *