Headlines

IPL 2025: धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली मैच अचानक रुका, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह रिपोर्ट:

The KN News ब्यूरो तारीख: 8 मई 2025 | समय: रात 10:15 बजे

धर्मशाला – IPL 2025 के तहत पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मुकाबले को बीच में ही रोकना पड़ा। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब स्टेडियम की सभी लाइट्स अचानक बंद हो गईं। बाद में मिली जानकारी के मुताबिक यह कदम पाकिस्तान की ओर से संभावित ड्रोन हमले की आशंका के चलते उठाया गया।

मैच जैसे ही 15वें ओवर में पहुंचा, स्टेडियम की लाइट्स अचानक बंद कर दी गईं और दर्शकों को भी सुरक्षा कारणों से बाहर निकाला जाने लगा। IPL के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी इसकी पुष्टि की गई कि मैच को “नो रिजल्ट” घोषित कर दिया गया है।

PBKSvDC #IPL2025

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से भारत-पाक सीमा के पास ड्रोन गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी संदर्भ में सुरक्षा एजेंसियों ने धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया, जिसके चलते मैच रोकना पड़ा।

देशभर में बढ़ी सतर्कता
इस घटना के बाद राजस्थान के जैसलमेर और अन्य सरहदी इलाकों में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। हाल ही में पाकिस्तान में भी एक क्रिकेट स्टेडियम के पास ड्रोन अटैक की खबर सामने आई थी।

फैंस में निराशा
मैच के रुके जाने से दर्शकों में भारी निराशा देखी गई, लेकिन सभी ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेडियम को खाली करने में सहयोग किया।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *