Headlines

समाजवादी पार्टी की तैयारी बैठक जंगीपुर में संपन्न, शिवपाल यादव के स्वागत की बनी भव्य योजना

गाजीपुर, 23 जुलाई 2025।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ नेता श्री शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर गाजीपुर जनपद के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में 26 जुलाई 2025, दिन शनिवार को आयोजित होने वाले स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई।

यह बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य रूप से जंगीपुर के लोकप्रिय विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव और पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर के प्रभारी मुन्नीलाल राजभर मौजूद रहे। बैठक में शिवपाल यादव के स्वागत को लेकर रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: अनुशासित और जोशीला स्वागत हो शिवपाल जी का

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा,

“हमारे प्रिय नेता और समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ माननीय शिवपाल यादव जी लंबे समय के बाद हमारे जिले में पधार रहे हैं। यह हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उनका स्वागत भव्य और दिव्य तरीके से होना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जब शिवपाल यादव का काफिला प्रवेश करेगा, तब हैदरा, मरदह, देवापुर, बरही, सियारामपुर, भडसर, टोलप्लाजा, जंगीपुर तिराहा, मीटठापारा और चौकियां जैसे प्रमुख पड़ावों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

डॉ. यादव ने आगे कहा कि,

“शिवपाल जी जमीनी कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक अहमियत देते हैं, खासकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को। हमारा दायित्व है कि हम अनुशासन में रहकर ऐसा स्वागत करें, जिससे यह संदेश जाए कि जंगीपुर के कार्यकर्ता संगठित और समर्पित हैं।”

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कार्यकर्ता प्रतिदिन कम से कम 2 घंटे पार्टी के लिए समर्पित करें, ताकि न केवल जंगीपुर, बल्कि पूरे जिले की सातों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।

मुन्नीलाल राजभर का उत्साहवर्धन: “जोश और खरगोश” के साथ स्वागत

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि:

“हम सभी कार्यकर्ता जोश और खरगोश के साथ अपने प्रिय नेता शिवपाल यादव का स्वागत करेंगे। अपने संसाधनों से पहुंचकर डॉ. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में हम यह साबित करेंगे कि समाजवादी पार्टी की जड़ें आम जनता में कितनी मजबूत हैं।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर को संगठन की एकजुटता और प्रतिबद्धता को दिखाने के रूप में लें।

राजेंद्र यादव ने जताया आभार, बैठक के सफल संचालन पर दी शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि:

“कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति से यह साफ जाहिर होता है कि जंगीपुर समाजवादी आंदोलन की धुरी बना हुआ है। हम सबको इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।”

उन्होंने 26 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

तैयारी बैठक में जिले के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से शामिल रहे:

  • महिला सभा की जिला अध्यक्ष विभाग पाल
  • पूजा गौतम (महिला नेता)
  • जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा
  • सिकंदर खान, संजय राजभर, श्रवण कुमार राजभर, चंद्रशेखर राजभर
  • चंचल राजभर, राकेश खरवार, हरिद्वार राजभर, नंदू राजभर
  • सचिन कुमार मौर्य, नसीम, सतीश कुमार राय, राहुल राय
  • शिवराम चौहान, शिव कुमार चौहान, शिव जन्म राजभर
  • संतोष चौबे, संतोष कुमार सिंह, रामभरोस दादाजी, राधे यादव

बैठक का संचालन सुनील यादव सोनू ने किया।

जंगीपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शिवपाल यादव के स्वागत को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल पार्टी की एकजुटता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की रणनीतिक मजबूती का भी प्रतीक बनेगा।

(रिपोर्ट: The KN NEWS ब्यूरो, गाजीपुर)

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *