वाराणसी
वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को पूर्व सांसद और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक वीरांगना फूलन देवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े संघर्षों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया। साथ ही जिले के विभिन्न चुनावी और जनसेवा कार्यक्रमों को गति देने के लिए रणनीति तय की गई।
फूलन देवी को नमन, संघर्ष की विरासत पर चर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने फूलन देवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन लड़ीं और समाज में महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि फूलन देवी की जीवन यात्रा हमें यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी हक और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखना चाहिए।
जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने संचालन करते हुए कहा कि जालौन जिले के एक छोटे से गांव में मल्लाह जाति में जन्मीं फूलन देवी ने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और अंततः राजनीति में आकर वंचित वर्ग की आवाज बनीं।
चुनावी तैयारियों पर निर्देश
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि आगामी स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव और जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक नए नाम जोड़े जाएं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने और पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम को तेज करने पर भी जोर दिया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर जिला महासचिव आनंद मौर्या ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश यादव नत्थू, विष्णु शर्मा, उमेश प्रधान, अमरनाथ मास्टर, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, हरिशंकर विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र यादव सिंटू, डा. फैसल रहमान, गोपाल पाण्डेय, पखंडी बिंद, रामकुमार यादव, सुरेश पाल, सुनील यादव एडवोकेट, डा. राजेंद्र सोनकर, दयाराम यादव, अनिल सिंह, करीमुल्ला अंसारी, संजय पहलवान, सचिन प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, सतेन्द्र यादव, नंदलाल कन्नौजिया, योगेश सिंह, रामसुंदर यादव, धर्मवीर पटेल, विनोद सिंह, लवकुश पगड़ी, अनूप नट, राजू यादव और विनोद शुक्ला सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह चुनावी जोश और समाजवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता से भरा रहा, जहां फूलन देवी की जयंती के बहाने कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनता से जुड़ाव के संकल्प को दोहराया।

